लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -सुपौल लोकसभा चुनाव 2024 के शांतिपूर्ण मतगणना के लिए जिला प्रशासन सजग है। इसको लेकर व्यापक तैयारी की गई है। कल यानी चार जून को मतगणना कार्य किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित बीएसएस कॉलेज ग्राउंड में मतगणना की व्यवस्था की गई है। जहां सुपौल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी छ: विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की जाएगी। हर विधान सभा के लिए अलग अलग काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। साथ ही पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इसको लेकर विधानसभा वाइज हर विधानसभा सेगमेंट के लिए 14 -14 टेबल लगाए गए हैं। करीब 350 मतगणना कर्मी को इसके लिए लगाया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना कर्मी और एजेंट के लिए वातानुकूलित हाल का निर्माण किया गया है। लोकसभा क्षेत्र में करीब 6500 पोस्टल बैलेट से मतदान हुई है लिहाजा इसकी गिनती के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं।

मालूम हो की सुपौल लोकसभा क्षेत्र में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसके भाग्य का फैसला मतगणना के बाद होगी। शांतिपूर्ण मतगणना कार्य संपन्न हो इसको लेकर मतगणना स्थल बीएसएस कॉलेज ग्राउंड में चप्पे चप्पे पर पुलिस अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article