वार्ड पार्षद के सिर पर पिस्टल तान कर घर में डकैती, दोनों बच्चों के बांधे हाथ-पैर, 40 मिनट के तांडव के बाद 25 लाख का सामान लेकर निकले डकैत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर पटना से है। जहां वार्ड पार्षद के घर को डकैतों ने निशाना बनाया है। बताया जा रह कि 40 मिनट तक देर रात 5 अपराधियों ने तांडव मचाया। कुल 25 लाख की चोरी करके भाग निकले। बताया जा रह कि डकैतों ने घर में सो रहे दो बच्चों के हाथ पैर बांधे। पार्षद को हथियार के बल पर रोता..सिर पर पिस्टल तान दी। जिसके बाद उनसे चाबी मांगी और गहने व कैश लूट लिए।

घटना फतुहा का है। डकैती फतुहा के वार्ड नंबर 5 की वार्ड पार्षद रंभा कुमारी के घर में हुई। शुक्रवार की रात लगभग 1 बजे घर का दरवाजा तोड़कर 5  अपराधी अंदर घुसे। जिसके बाद घर में घुसते ही अपराधियों ने वार्ड पार्षद के दोनों बेटों को रस्सी से हाथ-पैर बांध दिया और पिस्टल सिर पर सटाकर गोदरेज की चाबी मांगा। जिसके बाद लूटपाट की। पार्षद बोलीं कि लुटेरे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। मेरे दोनों बच्चो को मारने की धमकी दी।

रंभा कुमारी ने बताया कि लूटपाट की घटना को 40 मिनट तक हुई और इसके बाद वहां से भाग निकले। आनन-फानन में उन्होंने मामले की सूचना थान में दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम  जांच में जुट गई। फतुहा थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article