जुए की लत कर सकता है सभी खुशियों को बर्बाद, जुए के कारण कर्ज में डूबे दंपति ने की आत्माहत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -अगर आपको जुआ की लत है तो हो जाएं सावधान अन्यथा जुए की लत आपके परिवार की खुशियों को बर्बाद भी कर सकता है। कुछ ऐसा ही मामला नालंदा जिले में देखने को मिला। जहां चंडी थाना क्षेत्र इलाके के जागो विघा के अलंग पर 400 मीटर की दूरी पर पति-पत्नी का शव पुलिस ने बरामद किया है। शनिवार की देर रात पत्नी का शव पुलिस ने बरामद किया और रविवार की अहले सुबह 400 मीटर की दूरी पर पति का भी शव बरामद किया गया।

घटना के संबंध में चंडी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पति शिशुपाल कुमार को मोबाइल पर ऑनलाइन खेलने की लत थी।  ऑनलाइन गेम मे पति शिशुपाल कुमार अब तक आठ लाख हार चुका था, 8 लाख जुए में हारने के बाद पति कर्ज में बिल्कुल डूब चुका था। कर्ज में डूबने के कारण ही पति शिशुपाल कुमार और पत्नी अंशु कुमारी ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल परिजन जहर खाकर आत्महत्या की बात को जानकारी होने से नकार रहे हैं। फिलहाल पुलिस पति पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article