वाहन चेकिंग के दौरान 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWS PR DESK- सोहसराय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपी सलेमपुर मोहल्ला के खप्पड़कुआं निवासी रामजतन पासवान का पुत्र सदाव्रत कुमार पासवान है । थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सोहडीह मोहल्ला में वाहन चेकिंग किया जा रहा था इसी दौरान स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक डब्बा में पुड़िया बरामद हुआ।

जांच के बाद बरामद पुड़िया ब्राउन शुगर का निकला। युवक एनएच किनारे चाय का दुकान भी करता है । इसी के आड़ में यह ब्राउन शुगर का भी धंधा करता है। गिरफ्तार युवक को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राजमणि, दरोगा चंद्रशेखर कुमार , मनीष कुमार सोनू कुमार गुप्ता, एएसआई नंदकिशोर सिंह और पुलिस बल के जवान शामिल थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article