विश्व एड्स जागरूकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित, किया गया जागरूक।

Patna Desk

 

कैमूर। शुक्रवार एक दिसंबर को कैमूर जिले के भभुआ शहर में अवस्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एवं सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स जागरूकता दिवस कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अन्नपूर्णा गुप्ता और सेहत केंद्र के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बंशीधर उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ बंशीधर उपाध्याय सेहत केंद्र के कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं को एड्स के बारे में उसके प्रभावों के बारे में गहराई से जानकारी दी गई। डॉ बंशीधर उपाध्याय सेहत केंद्र के कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया कार्यक्रम में जूही कुमारी, प्रिंस, साक्षी, आकांक्षा ,मौसम अंकित, कुमार, राजकुमार,अजीत कुमार।सुकन्या आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और अन्य जानकारी सांझा की।

Share This Article