व्यवसाई की पत्नी ने अपार्टमेंट के चौथे मंजिल से कूद कर दी जान, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -गया के रामपुर थाना क्षेत्र के गोवालबिगहा मोड़ के पास, हार्डवेयर व्यवसाई राजन सेठ की पत्नी ऋचा सेठ ने, अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, इस मामले में राजन सेठ ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह में उनसे बात हुई थी और उन्होंने उनसे चाय बनाने को कहा जिस पर उनकी पत्नी चाय बनाने के लिए किचन में चली गई और फिर अचानक बाहर कुछ गिरने की बहुत जोर की आवाज आइ।

जब खिडक़ी से देखा तो उनकी पत्नी का शव नीचे गिरा हुआ था, उन्होंने बताया पत्नी एक साल डिप्रेशन की शिकार थी, और इससे पहले भी तीन बार उन्होंने खुदकुशी का प्रयास किया था, राजन सेठ ने बताया कि सुसाइड से पहले उनकी पत्नी किचन में अपने हाथ का नश काट ली थी जिसकी जानकारी उन्हें घटना के बाद मिली, राजन एक चार 4 साल का बेटा भी है, वहीं पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी है, घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article