शराब के नशे में धुत युवक ने बुलेट से लड़की को मारी टक्कर, माफी मांगने की जगह दिखाया धौंस, बीच सड़क पर महिलाओं ने की चप्पल से पिटाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। एक युवक ने राह चलती युवती को बुलेट से टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि युवक शराब के नशे में धुत था। जिसके बाद उसने लड़की से माफी मांगने के बजाय उसपर धौंस जमाना शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गुरुवार देर रात की घटना है।

बता दें कि घायल युवती की पड़ोसन ने युवक का कॉलर पकड़कर पीटने लगी। महिला ने चप्पलों से जमकर धुना। इससे पहले लड़का महिलाओं को धमका रहा था। कह रहा था- यहीं खड़ा हूं, जो कर सकते हो कर के दिखाओ। यह घटना भरतपुर शहर की है। बताया जा रहा कि पीड़ित लड़की के सिर और पेर में चोट लग गई। महिलाओं का कहना है कि माफी मांगने के बजाय वह बदतमीजी करने लगा। काफी समय तक ड्रामा चलता रहा। जिसके बाद महिलाओं ने युवक को थाना चलने पर मजबूर कर दिया। वहीं थाना में जाकर शिकायत दर्ज की।

Share This Article