विकसित भारत, विकसित बिहार के लिए करें मतदान : सम्राट चौधरी*

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा के सातवें चरण में मतदाताओं से रिकॉर्ड तोड मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर लोग अपनी भागीदारी निभाने के लिए मतदान केंद्रों तक जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने लोगों से विकसित भारत और विकसित बिहार के लिए मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत सरकार और सक्षम नेतृत्व ही देश और प्रदेश को समृद्ध बना सकता है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है, उसे पूरा भी करती है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को वैश्विक स्तर पर तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने सहित भारत को विकसित बनाने के लिए कई गारंटी दी है।

 

उन्होंने कहा कि पिछले छह चरणों के मतदान ने साफ कर दिया है कि प्रदेश की जनता एनडीए के साथ है। उन्होंने सातवें चरण में भी लोगों से एनडीए को आशीर्वाद देने की अपील की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article