शराब लेकर जा रहे हुंडई कार ने होमगार्ड जवान को मारा धक्का, गम्भीर अवस्था में सिल्लीगुड़ी रेफर।

Patna Desk

 

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र से शराब लेकर जा रहे हुंडई कार ने थाना के होमगार्ड कपिल कुमार को धक्का मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को मायागंज अस्पताल लाया गया जहां से उसे बेहतर उपचार के सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा कि दो युवक हुंडई कार से शराब लेकर आ रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान युवक कार लेकर भागने लगा, जिसकी सूचना लोदीपुर थाना को दी गई। लोदीपुर थाना के गेट पर वाहन जांच किया जाने लगा। इस दौरान थाने के होमगार्ड कपिल को धक्का मारते हुए भागने लगा। लेकिन कुछ दूरी पर ही पुलिस ने दोनों युवक को पकड़ लिया।गोड्डा से लाया जा रहा था शराब

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों युवक गोड्डा से शराब लेकर आ रहा था। जानकारी के अनुसार इसकी डिलेवरी कहलगांव में होनी थी। हालांकि पुलिस इस पर जांच कर रही है। इसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि नवादा पुलिस इसका पीछा कर रही थी। भागने के दौरान होमगार्ड को धक्का मारते हुए भाग रहा था। 143 लीटर शराब बरामद किया।

पुलिस ने कार से करीब 143 लीटर शराब बरामद किया है। इसमें दो युवक मधेपुरा के छोटु व सहरसा के आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज पर भी छापेमारी की जा रही है।

Share This Article