आवारा सांड का आतंक, वीडियो में देखें ATM का गेट कैसे हुआ चकनाचूर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित यूको बैंक नारायणपुर ब्रांच के समीप एक आवारा सांड अचानक एटीएम का शीशा देख भड़क गया जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे. आवारा सांड यूको बैंक के एटीएम के पास पहुंच गए और उसकी शीशे की गेट को तोड़ दिया. आस पास के लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और सांडों को भगाने की कोशिश करते दिखे.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आवारा सांड अचानक आक्रामक हो गए और एटीएम के गेट तक पहुंच गए, जिससे गेट टूट गया. लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है.यह घटना आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या की ओर इशारा करती है, जो न केवल लोगों के लिए परेशानी खड़ी करते हैं, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article