शादी के 15 साल बाद ठेकेदार से हुआ प्यार: चार बच्चो की मां प्रेमी संग फरार, ऐसे पकड़ाई

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- मुजफ्फरपुर में शादी के 15 साल बाद महिला को ठेकेदार से प्यार हो गया। महिला के चार बच्चे भी है। प्यार परवान चढ़ा तो महिला अपने दो बच्चो को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला सदर थाना क्षेत्र इलाके का है। महिला के गायब होने के बाद पति ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें उसने अपहरण का आरोप लगाया।

 

पति के मुताबिक उसकी शादी को 15 साल हो गए। उसे सदर के भिखनपुर का रहने वाले युवक ने बहला फुसलाकर पत्नी और दो नाबालिक बच्चे का अपहरण कर लिया है। पत्नी से घर में रखे 25 हजार रुपए नकद और गहने भी ले गई। जब आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचे तो गाली गलौज की गई। जिसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया। जिसके बाद केस के आईओ एएसआई विजय सिंह महिला की तलाश में जुटे थे।

 

इसी दौरान दोनो काजी मोहम्मदपुर थाने के आमगोला में छिपकर रह रहे थे। लोकेशन के आधार पर दोनो को पकड़ा गया है। उसके दो बच्चे भी थे। उसे भी बरामद कर लिया गया है.

 

Share This Article