शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले को वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर : शादी समारोह में निकले बारात में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को एक देशी कट्टा और दो खोखा के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल मुंगेर जिला में चार दिन पूर्व एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। जिस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता था की एक व्यक्ति के द्वारा बारात में मचा गानों के बीच अपने देशी कट्टा में लगातार कारतूस भर हर्ष फायरिंग किया जा रहा है। जिसके बाद यह वीडियो मुंगेर पुलिस के पास भी पहुंचा। वीडियो के आधार पर मुंगेर पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए पता लगाया की यह वीडियो टेटियाबंबर थाना क्षेत्र का है।टेटिया बंबर थाना अंतर्गत कटियारी पंचायत निवासी अशोक दास है जो वायरल वीडियो में लगातार हर्ष फायरिंग कर रहा है। जिसके बाद एसपी के निर्देश डीएसपी खड़कपुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी टेटिया बंपर के द्वारा छापेमारी कर उसे व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है । एवं वीडियो में दिख रहे हथियार और कारतूस को भी जप्त किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article