शिव मंदिर के पास आपत्तिजनक स्तिथि मे पकड़ा गया कपल, लोगो ने करा दी शादी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर : एक प्रेमी जोड़े को शिव मंदिर के पास आपत्तिजन स्तिथि मे देखा गया जिसके बाद ग्रामीणों ने जोड़े की शादी करा दी, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पे तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि प्रेमी जोड़ा किसी मंदिर में है और वहां पर कुछ मौजूद लोगों उनकी शादी करा रहे है। वहीं ग्रामीणों के दबाव में प्रेमी अपने प्रेमिका के सिर में सिंदूर दे रहा है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो असरगंज थाना क्षेत्र के ढोल पहाड़ी शिव मंदिर का है। जहां कुछ दिन पूर्व एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ढोल पहाड़ी स्थित शिव मंदिर आया हुआ था । जहां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। मिली जानकारी के अनुसार लड़की मुंगेर जिला अंतर्गत असरगंज थाना क्षेत्र की है, वही लड़का हवेली खड़कपुर थाना क्षेत्र के चाखंड गांव का है। वहीं शादी के बाद लड़की अपने ससुराल में ही रह रही हैं। वहीं इस मामले को लेकर दोनों तरफ से कोई आवेदन स्थानीय थाना में नहीं दिया गया है। वायरल वीडियो की पुष्टि हम नही करते है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article