News PR Live
आवाज जनता की

शिव सेना के जिला प्रमुख पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई कई गोलियां, मच गई अफरा-तफरी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आरा में अपराधियों ने एक बार फिर से भोजपुर पुलिस को खुली चुनौती दी। इस बार अपराधियों ने टाउन थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने शिव सेना के जिला प्रमुख पर अंधाधुंध गोलियां चलाई है। हालांकि इस गोलीबारी में शिव सेना प्रमुख बाल बाल बचे हैं। लेकिन अपराधियों ने शिव सेना के जिला प्रमुख का बाइक लेकर भाग गए है।

घटना टाउन थाना क्षेत्र के बिचली रोड की है। जहां अपराधियों ने शिव सेना के जिला प्रमुख नगर थाना क्षेत्र स्व करीमन सिंह के पुत्र शंभू सिंह पर ताबड़तोड़ करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई है। जिसके बाद इलाके में भगदड़ मच गई। लोग गोली चलने की आवाज सुनकर इधर उधर भागने लगे।  अपराधी बड़ी आसानी से गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

घटना की सूचना जैसे टाउन थाना की पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद टाउन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मौके-ए-वारदात से 5 खोखा, दो गोली और एक मैगजीन बरामद किया है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.