शोषण और दमन के विरुद्ध लड़ाई के प्रतीक थे शहीद निर्मल महतो , 33वीं पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

PR Desk
By PR Desk

चंदन पांडेय

गिरिडीह। शनिवार को झामुमो ज़िला कार्यालय गिरिडीह में शहीद निर्मल महतो की 33वीं शहादत दिवस पर श्रद्धाजंली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंली दी गयी।

इस अवसर पर झा मु मो ज़िला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की हत्या दमनकारी और शोषण करनेवाली शक्तियों ने करदी। उनकी हत्या के बाद शोषण और दमन के विरुद्ध लड़ाई और तेज हुई। आज भी झा मुक्ति मोर्चा शहीद निर्मल महतो के विचारों को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध है इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा विधयाक डॉ. सरफ़राज़ अहमद ने कहा की शहीद निर्मल महतो ने गरीबों, शोषितों एवं समाज के कमजोर वर्गों की लड़ाई में अपनी शहादत दी थी।आज भी वे हमलोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। आज भी शोषण के विरुद्ध लड़ाई जारी है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला सचिव महा लाल सोरेन, श्रीमती प्रमिला मेहरा, इरशाद अहमद अंसारी, कौलेश्वर सोरेन, दिलीप रजक, संजीव सिन्हा, दिलीप मंडल, अभय सिंह, चाँद राशिद, अनवर अंसारी, प्रदोष कुमार, निरंजन महतो, मो. सोनू,अरमान खान, मो. समद, भैरों महतो,महवीर मुर्मू,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share This Article