छपरा को मिली बड़ी सौगात, नया मेडिकल कॉलेज तैयार; जल्द शुरू होगा इलाज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- बिहार के छपरा में रह रहे लोगों के लिए एक शानदार खबर है। उनके शहर में जल्द ही एक नया मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू किया जाएगा। इस राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में 500 बेड की सुविधा होगी, जिससे इतने ही मरीजों का एक साथ इलाज संभव होगा। साथ ही, यहां एमबीबीएस की 120 सीटें भी उपलब्ध होंगी, जिससे हर साल 120 नए डॉक्टर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार, इस नए अस्पताल के निर्माण में राज्य सरकार ने 375 करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च किए हैं। अस्पताल बनकर तैयार है और अब इसके उद्घाटन का इंतजार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे और इसे आम जनता के लिए खोल देंगे। यह बिहार का 12वां सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल होगा। इसके अलावा, राज्य में आठ निजी मेडिकल कॉलेज भी चल रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्वास्थ्य विभाग ने नए अस्पताल के संचालन के लिए 17 नर्सों और 7 लिपिकों की नियुक्ति कर दी है। इनमें से अधिकांश नर्सें पहले से ही छपरा के सदर अस्पताल या अन्य संस्थानों में कार्यरत थीं। वहीं, लिपिकों में से पांच पटना के यक्ष्मा प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र से और दो नालंदा मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित होकर आए हैं। सभी कर्मचारियों को 7 जनवरी तक अपने नए कार्यस्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान इस अस्पताल का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद यह आम जनता के लिए खुल जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article