श्रवण कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बने लगभग 64 लाख की लागत से कई योजनाओं का किया उद्घाटन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -रविवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार अपने विधानसभा क्षेत्र नालंदा के बेन प्रखंड पहुंचे। जहां उन्होंने एकसारा पंचायत और बेन पंचायत में लगभग 64 लाख की लागत से कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में लगातार सूबे में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

वहीं राजद के एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता जाने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो सदस्य संसदीय आचरण के पालन नहीं करेंगे तो विधान परिषद के कार्य संचालन नियमावली के तहत उनकी सदस्यता कभी भी जा सकती है। यह प्रावधान है कि अगर कोई आचरण के विरुद्ध कार्य करेगा तो उनको हटाया जा सकता है जिसके अंदर संसदीय आचरण नहीं होगा कैसे सांसद और विधायक रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह शायरी करते रहे और बिहार का मजा लेते रहे। जितनी बुद्धि उनके पास है उसका इस्तेमाल वे करते रहें। अब उन्हें सदन के अंदर जाकर शायरी करने का मौका नहीं मिलेगा। अब तो इस मामले में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी अपना ऑब्जरवेशन नहीं देता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article