बिहार के आरा में घर से बुला कर युवक की हत्या,मंदिर के समीप से शव बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – बिहार के आरा में घर से बुला कर युवक की हत्या कर दी गई.युवक के सिर में पीछे से गोली मारी गई.घटना संदेश थाना क्षेत्र की है.मृतक का शव संदेश थाना क्षेत्र के खलपुर सूर्य मंदिर के समीप से बरामद हुआ है.

घटना के बारे में बताया गया है कि गड़हनी थाना क्षेत्र के बिंसभरा गांव के रहने वाले मंजय सिंह का पुत्र विशाल कुमार उर्फ लल्लू की हत्या की गई है.हालांकि मृतक अपने ननिहाल संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी में ही रहता था.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मृतक के नाना नंदकिशोर राय ने बताया कि कल रात ये खाना खा कर सो गया था जिसके बाद 11 बजे के आसपास इसके फोन पर कोई फोन किया था फोन उसकी मौसी उठाई थी वो बोल कर रख दी कि लल्लू सो गया है.थोड़े देर बाद दुबारा फोन आया तो लल्लू बिना किसी को बताये घर से निकल गया.उसके बाद सुबह सूचना मीला की उसका शव ननिहाल डिहरी से करीब 500 मीटर दूर खलपुर के समीप सड़क किनारे पड़ा है.मौके पर परिजन पहुंचे तो देखे की उसके सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी गई है.मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी कभी किसी से दुश्मनी नही थी हत्या क्यो हुई है ये हमलोगों को जानकारी नही है.

घटनास्थल पर एएसपी परिचय कुमार और संदेश थाना कि पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले कर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराई.एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है.हत्या क्यों हुई है इसकी पड़ताल की जा रही है.घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंच अहम साक्ष्य जुटाई है.जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article