- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK कैमूर-संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की मौत हो गयी। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच में जुट गई है। यह घटना कैमूर जिले का चैनपुर थाना क्षेत्र की बताए जाते हैं। चैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के हाटा बाजार स्थित आजाद चौक के पास एक युवक का शव बरामद किया गया।
शव मिलने के परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई है। मृतक हाटा बाजार के वार्ड 2 निवासी पप्पू खरवार का 25 वर्षीय पुत्र विकास खरवार बताया जाता है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। वहीं युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
