संविधान दिवस पर बाबा साहब के बताए गए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ बी आर अम्बेडकर साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक विचार गोष्ठी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजगृही प्रसाद सेवानिवृत्त(प्रधानाध्यापक) तथा संचालन राकेश कुमार छात्र नेता ने किया।

 

सबसे पहले अंबेडकर कल्याण छात्रावास भभुआ से जयप्रकाश चौक से एकता चौक होते हुए बाबा साहब के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर सभी लोगों ने बाबा साहब के बताए गए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न लोगों ने भाग लिया।मनोज कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी ताजपुर (समस्तीपुर ) रामसूरत राम सचिव अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ कैमूर रमाकांत राम जिला अध्यक्ष विकास मित्र.

 

संघ कैमूर,जय शंकर राम जिला समन्वयक विकास मित्र कैमूर ने ,रामचंद्र ग्राम पंचायत रोजगार सेवक अधौरा, संजय कुमार, सुनील कुमार शिक्षक, शशीकुमार शिक्षक ,राजाराम, जितेंद्र कुमार शिक्षक, छात्र नायक वीरप्पन कुमार, पंकज कुमार , अनुज कुमार ,पप्पू पासवान ,राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, सोनू कुमार इत्यादि सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया

Share This Article