समस्तीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। समस्तीपुर के फत्तेपुर में प्रभात मंडल के आवासीय प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वं कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद राम तीरथ चौधरी ने कल्याण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

तीरथ चौधरी ने उन्हें धर्मनिष्ठ राजनीतिक चरित्र बताया। उन्होंने कल्याण सिंह को राष्ट्रवादी, प्रखर स्पष्टवादी एवं दृढ़ निश्चयी नेता बताते हुए समरसता का प्रतीक बताया। समारोह को जिला भाजपा नेता व प्रवक्ता अनीश राज,प्रभात मंडल, संतोष कुमार मंडल, आदि ने संबोधित किया और पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह की शुरुआत भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद राम तीरथ चौधरी एवं अनीश राज दीप प्रज्जवलित कर किया। सभा की समापन शौरभ कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

समस्तीपुर से  प्रियांशु कुमार की रिपोर्ट

Share This Article