समाजसेवी शिवम ने महादलित बस्ती में श्रीरामनवमी के अवसर पर वितरित किया मिष्ठान।

Patna Desk

 

गुरुवार को श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर समाजसेवी शिवम कुमार के नेतृत्व में कचहरी के पीछे स्थित भभुआ वार्ड संख्या आठ मे मुसहर बस्ती में मिष्ठान वितरण किया गया। प्रभु श्री राम हमारे ऐतिहासिक महापुरूष हैं। रामनवमी का पर्व हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी असीम भक्ति और श्रद्धा के साथ मनायी जाती है।

शिवम ने बताया कि चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवमी के दिन त्रेता युग में अयोध्या में राजा दशरथ के पुत्र के रूप में भगवान श्रीराम प्रकट हुए थे। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव मनाने के लिए रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में भगवान विष्णु के प्रकट होने के उपलक्ष्य में रामनवमी मनायी जाती है। राम नवमी यही संदेश है कि जिस काम से सबका कल्याण व उन्नति हो वही धर्म हैं। वंचित वर्ग को साथ लेकर चलना ही भगवान राम का अनसरण है। हम लोगों ने इस मुसहर बस्ती के लोगों के बीच मिष्ठान वितरण करके खुशी के साथ श्रीरामनवमी मनाया। इस कार्यक्रम के दौरान कई लोग उपस्थित रहें।

Share This Article