प्रशिक्षण देने की शैली का डीएम ने किया निरिक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त शुक्रवार को जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का बीयू, सीयू, भीभीपैट का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बैठक में मास्टर ट्रेनरो के द्वारा बीयू, सीयू, भीभीपैट को आपस में कनेक्ट करने तथा मतदान कराने के दौरान उनका सफलतापूर्वक प्रयोग करने , मतदान के उपरांत उसका सीलिंग करने एवं सभी आवश्यक प्रपत्र को भरने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर के द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर प्रशिक्षण देने की शैली का निरीक्षण किया गया और उपस्थित पदाधिकारियों को सफलतापूर्वक मतदान कराने हेतु कई टिप्स भी दिए गए । आयोजित प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार, कैमूर (भभुआ) सहित अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, स्थापना उपसमाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article