साक्ष्य छिपाने के लिए अपराधी ने पहले उतारा मौत के घाट फिर पत्ता इकट्ठा कर जला डाला।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बगीचे से मासूम 06 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है मृत बच्ची की पहचान रुदल मांझी गनगनियाॅ फतेहपुर निवासी पायल कुमारी के रूप में हुआ है घटना की बाबत बताया जा रहा है कि बच्ची एक दिन पूर्व से भट्टे पर से लापता थी । ईट भट्टे पर काम कर रहे मजदूर ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ बिस्कुट लेने के लिए दुकान पर घटना के एक दिन पूर्व देखा गया था इसके बाद से बच्चे अचानक लापता हो गई परिजनों ने काफी खोजबीन किया तो बच्चे का शव ईट भट्टे के बगल के बगीचे में छत विक्षत अवस्था में पाया गया । बच्ची एक दिन पूर्व से ही लापता थी मृतक बच्ची की मां सुनीता देवी ने बताया कि रिश्ते से उसके चचेरे चाचा 2 दिन पूर्व हमारे घर आए थे इसके बाद वह रात में खाना खाकर घर पर ही रुके और भट्ठा पर आकर बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने लेकर गायब हो गया।

इस अमानवीय घटना पर वरीय पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के द्वारा एक विशेष टीम बनाई गई और मृतक के पिता के फर्द बयान में अपने चचेरे भाई पर लगाए गए आरोप के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अभियुक्त गोहिया उर्फ रोही कुमार को गिरफ्तार कर लिया घटनास्थल से पुलिस ने खून लगा मिट्टी, जला हुआ कपड़ा, बोतल, माचिस आदि बरामद किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article