सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले पर महाराष्ट्र के राज्यपाल विवादित बयान देकर फंसे, पटना में विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर की गई इस्तीफे की मांग

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने माली सैनी समाज की पूर्वज पहली महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले के बाल विवाह अभद्र टिप्पणी की थी। जिसे लेकर भारी बवाल चल रहा। वहीं इसका विरोध बिहार में भी देखने को मिला है। बता दें कि इसके विरोध में पटना में प्रदर्शन किया गया है।

इसके विरोध में महाराष्ट्र के राज्यपाल का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भारतीय जन परिवार के नेता सुधीर मालाकार ने मांग की कि उन्हें राज्यपाल के पद से हटाया जाए। वरना पार्टी पूरे बिहार में भाजपा के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी। बता दें कि ये धरना प्रदर्शन भारतीय जन परिवार के नेता सुधीर मालाकार के नेतृत्व में किया गया है।

Share This Article