जिला पदाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक पदाधिकारी को दिए कई निर्देश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर,जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने भूमि परिमार्जन के लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया। चांद, भभुआ, चैनपुर, रामगढ़ और नुआंव प्रखंड में परिमार्जन के काफी मामले लंबित हैं इस संबंधित सभी अंचलाधिकारियों को प्राथमिकता देते हुए इन मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने बैठक में भूमि नापी एवं दाखिल खारिज के मामलों को निर्धारित समय -सीमा के भीतर निपटाने का निर्देश दिया। दाखिल खारिज एवं भूमि नापी से संबंधित लंबित मामलों को एक सप्ताह के अंदर निपटारा करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को दाखिल खारिज, परिमार्जन एवं भूमि नापी से संबंधित मामलों का दैनिक रिपोर्ट जिला मुख्यालय में भेजने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोहनियां, भूमि सुधार उप समाहर्ता भभुआ, भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनियां तथा सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी शामिल थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article