सिक्किम के शिव कांवरियों का जत्था पहुंचा अजगैबीनाथ धाम, जमकर लगे हर हर महादेव के नारे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में सावन मेला के आठवें दिन गुरुवार को गंगटोक शहर के लाल मार्केट से शिव कांवरियों का जत्था पहुंचा। इस दौरान गंगटोक के शिव कांवरिया ने अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करते हुए बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। इस दौरान गंगटोक के कुशुम प्रधान ने बताया कि वह बाबा भोलेनाथ के दरबार पर कई वर्षों आ रहे हैं।

सभी के परिवार सावन माह में बाबा भोलेनाथ को जल चढाने के लिये पहुंचते हैं। बाबा भोलेनाथ हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। दो साल कोरोना महामारी में बाबा भोलेनाथ को जल नहीं चढा पाए थे। इस बार श्रावणी मेला हो रहा है। बाबा भोलेनाथ को जल चढाने पहुंचे हैं। यहां आ कर मुझे बहुत खुशी मिली है। जो अजगैबीनाथ धाम मे पुजा कर वाहन से देवघर बैधनाथ धाम मे बाबा भोलेनाथ कि पुजा पाठ करेगें।

यहां की व्यवस्था प्रशासन द्वारा अच्छी की गई है। बाबा भोलेनाथ सब की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस दौरान     गंगटोक, लाल मार्केट के शिव कांवरिया, देवकी सुब्बा, रतना समेत कई लोग मौजूद थे। सब ने बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाए।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article