News PR Live
आवाज जनता की

सीएम नीतीश के ‘सात निश्चय योजना’ का मजा ले रहे मुखिया जी !

- Sponsored -

- Sponsored -

पटना : सूबे के सरकार में सुशासन का दावा करने वाली नीतीश सरकार को उसके आंखो के सामने ही चपत लगाई जा रही है और आलाधिकारी मानों कुंभकंर्णी निद्रा में सो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा राजधानी पटना से सटे नौबतपुर प्रखंड के चक चेचौल पंचायत में देखने को मिला। यहां के मुखिया के उपर कई वार्ड सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि इस पंचायत में सात निश्चय योजन के तहत कराए जा रहे कार्यो में 30 लाख की राशि गलत तरीके से निकासी कर उसे मुखिया ने इस्तेमाल किया है। जिसको लेकर वार्ड सदस्यों ने सीएम और डीएम को लिखित पत्र भेजा है। तो वहीं ग्रामिणों ने इसकी शिकायत कर प्रखंड विकास पदाधिकारी से कार्रवाई की माग की है।

दरअसल राजधानी पटना से सटे नौबतपुर प्रखंड के चक चेचौल पंचायत में उपमुखिया अंजू देवी, वार्ड संख्या 3 के सदस्य मोती कुमार, वार्ड 8 के सदस्य रजनीश सिंह, वार्ड संख्या 9 के सदस्य नितेश कुमार ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त एसडीओ समेत कई अधिकारियों को भेजे पत्र में मुखिया राज कुमार यादव पर योजनाओं के क्रियान्वयन में राशि निर्गत करने को लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि राशि की निकासी के लिए आगनवाड़ी सेविका को ही वार्ड सचिव बना दिया गया है। इसके साथ ही इन्होंने आरोप लगाया हैं कि नाली-गली पक्कीकरण योजना में तय राशि से ज्यादा खर्च की गई है। जब कि सरकार के सचिव द्वारा 2017 में पत्र निर्गत कर निदेशित किया है कि इस योजना से एक वार्ड में 13 लाख से ज्यादा की राशि खर्च नहीं करनी है। जब कि वार्ड संख्या 2,3,8 एवं 9 में कोई भी राशि नली गली योजना में नही दी गई है। वही नल-जल योजना में भी वार्ड संख्या 1 में मात्र 3 लाख की राशि दी गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं इस पूरे मामले को लेकर नौबतपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीरज आनंद ने बताया कि सात निश्चय योजना अंतर्गत नाली-गली योजना में एक वार्ड में 13 लाख से ज्यादा खर्च करने का प्रावधान नही है। अगर किसी के द्वारा ऐसा किया जाता है तो वह पंचायती राज विभाग के वितीय नियमावली के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि नौबतपुर प्रखंड के चक चेचौल पंचायत में अनियमितता को लेकर शिकायत की बात आयी है। जांच के बाद कारवाई की जाएगी। वहीं आरोप को लेकर चक चेचौल के मुखिया राज कुमार यादव ने कहा कि किरण जब सचिव बनी थी तब सेविका नहीं थी। बाद में उसका चयन सेविका के पद पर हो गया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.