सुबह सुबह एक्सरसाइज कर रहे एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर पिहरा सड़क की बतायी जाती है। इस घटना में एक तरफ जहां एक्सरसाइज कर रहा युवक घायल हो गया। वहीं दूसरे तरफ धक्का मारनेवाला बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गयी और इसके बाद एक्सरसाइज कर रहे और बाइक सवार घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया।
एक्सरसाइज करने के दौरान बाइक के धक्के से घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी राजू सिंह के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बताया गया है। वहीं धक्का मारेनवाला बाइक सवार भगवानपुर थाना क्षेत्र के खडीहा गांव निवासी फगुनी राम का पुत्र दिनेश कुमार है।