सुशांत केस में जिस तरह का रवैया महाराष्ट्र सरकार अपना रही है, इसके लिए बिहार की जनता कभी सोनिया और उद्धव को माफ नहीं करेगीः अरविंद सिंह

PR Desk
By PR Desk

रजत कुमार

पटनाः सुशांत केस में जिस तरह का रवैया महाराष्ट्र सरकार अपना रही है, इसके लिए बिहार की जनता कभी सोनिया और उद्धव को माफ नहीं करेगी। यह कहना है बिहार भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह का। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सुशांत केस में मुंबई पुलिस ने जिस तरह के बिहार से जांच के लिए गई एसआईटी के साथ व्यवहार किया है, वह निंदनीय है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता का कहना है सोनिया और उद्धव की महाराष्ट्र सरकार जिस तरह का रवैया सुशांक केस में अपना रही है। वह गलत है। बिहार की जनता इसके लिए दोनों को कभी माफ नहीं करेगी। अरविंद सिंह ने कहा कि मामले में बिहार से मुंबई गई एसआईटी की टीम के साथ मुंबई पुलिस ने जिस तरह का व्यवहार किया है, वह यह बताता है कि मुंबई पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र पुलिस बिहार की जांच टीम को मुंबई से भगाना चाहती है, ताकि सबूतों से छेड़छाड़ की जा सके।

बता दें सुशांत मामले में जांच के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में है। जहां स्थानिय पुलिस पर सहयोग नहीं करने के आरोप लग रहे है। शुक्रवार को बिहार पुलिस टीम को जबरन कैदी वैन में बैठाया जा रहा था। जिसका विडियो सामने आने के बाद मुंबई पुलिस को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें खुद सीएम उद्धव ठाकरे मुंबई पुलिस के बचाव में सामने आना पड़ा है।

Share This Article