सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा के पूर्व विधायक ने मरीजों के बीच किया फल वितरण।

Patna Desk

 

रोहतास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस दौरान पूर्व विधायक सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में जा जाकर मरीजों के बीच तरह-तरह के फल वितरित किए तथा उनका हाल-चाल लेते हुए चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। बता दें कि बीते 17 सितंबर से हीं भाजपा द्वारा पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जो आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। जिसमें आयुष्मान कार्ड सहित कई योजनाएं शामिल है। वहीं पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के नेतृत्व में चलाए गए फल वितरण कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष संदीप कुमार सोनी, मंडल प्रभारी डॉ.शिवनाथ चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मंगलानंद पाठक, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक श्रीवास्तव,अरुण कांस्यकार, रजनीश वर्मा, सुरेन्द्र पांडेय, रामअवधेश सिंह, मंटू पासवान, रामजी महतो, उज्जवल श्रीवास्तव, राजेश कुमार, बनारसी सोनी, संजय कुमार, सुजीत गोंड, बजरंगी कुमार, यश उपाध्याय, सन्नी श्रीवास्तव, अजीत सिंह, सतीश श्रीवास्तव, कपील देव चौधरी, अभिजीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Share This Article