राजनाथ सिंह और स्मृति रानी समेत अन्य दिग्गज नेता ने डाला वोट, लोगो से की अपील…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बता दे की आम मतदाताओं के साथ-साथ वीवीआईपी वोटर्स भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी समेत कई वीवीआईपी ने बूथ पर पहुंचकर अपना मतदान किया है और मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है।

दरअसल, देश के 8 राज्यों की 49 सीटों पर सुबह से ही वोटिंग जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता बूथो पर पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। पांचवें चरण में बिहार की पांच, जम्मू एवं कश्मीर की एक सीट, झारखंड की तीन, लद्दाख की एक, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की पांच, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की सात सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article