News PR Live
आवाज जनता की

सोने की चेन औरत के गले से खीच कर भागा, पुलिस से पकड़े जाने पर पूरी चेन निगल गया चोर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPRडेस्क : कर्नाटक के बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक चोर महिला का चेन छीनकर भागा। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए। वह पूरी सोने की चेन को निगल गया। इतना ही नहीं पुलिस ने भी हार नहीं मानी, पुलिस उसे डॉक्टर के पास ले गई और उसे कुछ ऐसा खिलाया पिलाया कि कुछ समय बाद चेन बाहर आ गई। दरअसल, यह घटना बेंगलुरु स्थित सिटी मार्केट के पास एमटी रोड की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक चोर महिला से सोने की चेन छीनकर भाग रहा था। आरोपी के साथ दो अन्य लोग भी थे। सोने की चेन तकरीबन 7.5 ग्राम की थी, महिला से जैसे ही चेन छीनी गई, वह जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट भी की। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

पता चला कि आरोपी ने पूरी चेन ही निगल ली। स्थानीय लोगों ने उसके साथ मारपीट भी और वह चोर घायल भी हो गया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची और पूरी कहानी डॉक्टर को बताई। डॉक्टर्स ने जब उसका चेकअप किया और एक्स-रे किया गया तो काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट में पता चला कि वह चोर वाकई उस चेन को निगल चुका है।

इसके बाद पुलिस ने उस चेन को निकालने का फैसला लिया गया। डॉक्टर्स ने आरोपी को पहले छह केले खिलाए और बाद में कब्ज के लिए उसे एक सिरप भी पिलाया। डॉक्टर्स इस मकसद में कामयाब भी हो गए और चेन को बरामद कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में केस ने दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.