साइकिल से तरबूज बेच रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली युवक गंभीर रूप से घायल मामले की जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पर साइकिल से तरबूज बेच रहे एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों के द्वारा युवक को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी बाजार के पास साइकिल से तरबूज बेच रहे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया गोली उसके हाथ और पीठ में लगी है। घायल व्यक्ति भभुआ थाना क्षेत्र के बिठवार गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी का पुत्र तिरोज अंसारी बताया जा रहा है। गोली किस बात को लेकर मारी गई है।

 

यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि साइकिल से तरबूज बेच रहे एक युवक को अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारी गई है उसके शरीर में दो गोली लगी है मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article