स्मार्ट सिटी कार्य में चल रहे डंपर ने सड़क किनारे चाय पी रहे युवक को रौं’दा, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मुजफ्फरपुर से है। जहां एक युवक को निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी के कार्य मे चल रहे डंपर ने रौंद दिया। बताया जा रहा कि युवक सड़क किनारे चाय पी रहा था। जिस दौरान ही डंपर आई और युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद मौक पर ही लड़के की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटों जामकर प्रदर्शन किया।

दुर्घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के महेश बाबू चौक के आसपास की बताई गई है। प्रत्यदर्शियों की मानें तो सड़क किनारे युवक चाय की दुकान के बाहर चाय पी रहा था। तभी निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी कार्य मे चल रहे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा रॉड न.4 निवासी विक्की कुमार के रूप में बताया गया है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया, टायर जलाकर आगजनी किया। वंही मौके पर वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद लोगो ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही। लोगों से पूछताछ जारी है।

मुजफ्फरपुर से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article