स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए बच्चों ने सड़कों पर तिरंगा झंडा ले किया स्केटिंग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त को सभी उत्साहपूर्वक माहौल में सेलिब्रेट कर रहे हैं। भागलपुर में 15 अगस्त के जश्न को नए अंदाज में मनाया जा रहा है यहां देशभक्ति के जज्बे के साथ साथ स्केटिंग का क्रेज भी छोटे छोटे बच्चों में देखने को मिल रहा है।

सैंडिस मैदान से घण्टाघर तक स्केटिंग तिरंगा यात्रा निकाली गई। छोटे छोटे तीन साल चार साल से 10 साल तक के बच्चे सड़क पर फर्राटा स्केटिंग करते हुए 15 अगस्त की जश्न में सराबोर नजर आए। 60 बच्चे स्केटिंग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सड़क पर जब छोटे छोटे बच्चे हाथ मे तिरंगा लहराते स्केटिंग करते हुए गुजरे तो हर कोई मुग्ध हो गया खूबसूरत तस्वीर ने सबका मन मोह लिया। सभी बच्चे सैंडिस मैदान में स्केटिंग सीखते हैं आज जब सड़कों पर निकले तो बेधड़क स्केटिंग की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article