शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मोतिहाती के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWS PR DESK- 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत की आजादी की 78वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इस दिन 1947 में भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था।इस दिन पूरे देश में जश्न मनाया जाता है, और लोग अपने देश की स्वतंत्रता का सम्मान करने के लिए तिरंगा फहराते हैं और राष्ट्रगान गाते हैं।

बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री,पूर्वी चम्पारण ज़िलें के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार मोतिहाती के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 78 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया। इस मौके पर डीएम एसपी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं वीर सपूतों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हमे स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाने का विशेष मकसद होता है, सभी लोगो को स्मरण करने का ,कितनी यातना सहकर बलिदान देकर हमारे पूर्वजो ने देश को स्वतंत्रता हासिल की थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सोंच कर देखिये की उनके मन मे क्या भावनाएं होंगी की प्राणो की बलिदान देकर स्वतंत्रता हासिल की थी, 78 साल के बाद जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की पीढ़ी हमारे बीच से अब जा रही है । हम सब लोग पहली सांस आज़ाद भारत मे ली है। हमलोगों का अनुभव क्या है यह सोचने की बात है । हमारे पूर्वज भयावह हालात का सामना कर विद्रोह का बिगुल फूंक स्वतंत्रत भारत सौंपा। हमारे पूर्व हमारे लिए कुछ सबक छोड़ कर गए। अब स्वंत्रतात सेनानी के सपनो का देश बनाने की जिम्मेदारी हमारे ऊपर सौंपा है । देश को तरक्की की जिम्मेदारी अब हमारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article