News PR Live
आवाज जनता की

स्विफ्ट डिजायर में सवार 5 शराबियों को पुलिस ने दबोचा, जांच के बाद भेजा जेल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमार्ग पर उत्तर प्रदेश बिहार के बॉर्डर पर खजुरा के पास फोर व्हीलर से आ रहे 5 नशेड़ीओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दें कि स्विफ्ट डिजायर कार में सवार चालक समेत कुल 5 व्यक्ति बैठे थे ।पुलिस आते हुए फोर व्हीलर को देखा तो चालक के द्वारा फोर व्हीलर की गति सही नहीं थी।

पुलिस को समझते देर नहीं लगी और फोर व्हीलर को तुरंत रुकवाया जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो देखा कि गाड़ी के अंदर शराब की बोतलें तो नहीं मिली लेकिन कार में सवार ड्राइवर समेत 5 व्यक्ति नशे की हालत में पाये गये। जहां से पुलिस ने फोर व्हीलर समेत पांचों को गिरफ्तार कर थाना ले गई। जांच के बाद पांचों व्यक्ति गंभीर नशे की हालत में पाए गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

गिरफ्तार व्यक्तियों में राहुल शाह, मुकेश कुमार, मुन्ना कुमार, फिरोज अंसारी और दिवाकर कुमार ठाकुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी शराबियों को गिरफ्तार कर जांच के बाद जेल भेज दिया। वहीं चेकिंग के दौरान मिले वाहन भी जप्त कर लिए हैं।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.