हनीमून ट्रिप प्लान कर रहा था पति, नई नवेली पत्नी किसी और के साथ भाग गई, मायके वाले ने दी पति को बेटी के भागने की सूचना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर में एक पति अपनी पत्नी के साथ हनीमून के सपने देख रहा था लेकिन पत्नी ने तब तक किसी और को दिल में बसा लिया और उसके साथ फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक मुशहरी निवासी युवक की कुछ महीने पहले अखाड़ाघाट की रहने वाली लड़की से शादी हुई थी। जिसके बाद दोनों हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे थे। इसी बीच कोरोना की तीसरी लहर के कारण एक बार फिर पाबंदियां लगी और ट्रिप टालना पड़ा।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान लड़की मायके चली गई और बाद में हनीमून जाने का सोचा। तब तक ससुरालवालों की यहां से सूचना आई कि उसकी पत्नी किसी के साछ चली गई। जिसके बाद पति पत्नी के गांव पहुंचकर छानबीन करने लगा और उसे पता चला वह काला सच। पत्नी का पहले से ही किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके साथ भागना उसने मुनासिब समझा और उड़न छू हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही। पति ने पुलिस के सामने उसकी पत्नी को ढूंढ़ कर वापस लाने की गुहार लगाई है। पति ने पूरी स्टोरी पुलिस को बात दी है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में लगी है। बता दें कि पति को आशंका है कि पत्नी अपने प्रेमी मुकेश के साथ कहीं भाग गई है।

Share This Article