News PR Live
आवाज जनता की

हनुमान घाट के मेला में हुआ कुश्ती का आयोजन विजई पहलवानों को किया गया पुरस्कृत

- Sponsored -

- Sponsored -

 

कैमूर/भभुआ(भभुआ दुबे):

 

- Sponsored -

- Sponsored -

जिले के भगवानपुर प्रखंड के हनुमान घाट सड़क पर प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में मकर सक्रांति पर मेला सह कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भगवानपुर ग्राम पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय ने किया।

बताते चलें कि हनुमान घाट प्राचीन मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बहुत पहले से किया जाता रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान घाट प्राचीन मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुस्ती में बिजेता पहलवानों को पंचायत के मुखिया उपेंद्र पांडेय के द्वारा पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। वहीं पराजित पहलवानों को आने जाने का किराया दिया गया। बताया जाता है इस कुश्ती प्रतियोगिता में प्रखंड के साथ साथ जिले के भी पहलवानों ने अपनी कला एवं शक्ति का प्रदर्शन किया। इस संबंध मे पंचायत के मुखिया ने कहा कि मकर सक्रांति के अवसर पर आयोजित मेले में कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई जिसमें कई पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन किए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.