News PR Live
आवाज जनता की

हम नेता दानिश रिजवान ने पार्टी के तमाम पदों से दिया इस्तीफा, आदिवासी महिला ने लगाया है रे’प का आरोप, संतोष सुमन ने दी जानकारी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पार्टी की तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके ऊपर 11 साल पहले रेप का चार्ज लगा था। जिस मामले में 14 सितंबर को पटना के सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि एक 11 साल पहले दानिश रिजवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह पहले भी कई लोगों के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है।

बता दें कि नेता रिजवान ने इस मामले के बाद नैतिकता की तौर पर इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की जानकारी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष सुमन ने दी है। हम अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि दानिश रिजवान के मामले में कानून अपना काम करेगा अगर वह दोषी होंगे तो कानून अपना रास्ता तय करेगा और निर्दोष होंगे तो उनका कुछ भी नहीं बिगड़ने वाला।

- Sponsored -

- Sponsored -

संतोष सुमन ने कहा कि नैतिकता के आधार पर दानिश रिजवान में आरोप लगने के तत्काल बाद अपना इस्तीफा भेज दिया था। हालांकि पार्टी ने अब तक उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं किया है। आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक के 11 साल पहले जब वह पटना आई थी, उस वक्त दानिश एक टीवी पत्रकार थे और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

बाद में यह महिला जेल चली गई और जेल में ही इसे अपने गर्भवती होने की जानकारी मिली। अब इस महिला का आरोप है कि दानिश उसके बच्चे के पिता हैं। वह डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है। दानिश रिजवान ने अपने ऊपर लगे आरोपों के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.