जनता सबका हिसाब करेगी, मंत्री के पिए के नौकर के घर मिले करोड़ो रुपए पर बोले संजय झा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

झारखंड के मंत्री के पीए नौकर के घर से 25 करोड़ की बरामद की पर राज्यसभा सांसद संजय झा ने बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि इन लोगों का यही करामात है यह लोग पैसा कमाते हैं कि चुनाव में दुरुपयोग करना है।लेकिन कहीं ना कहीं जिस तरीके से यह हुआ है इस चुनाव में जनता इन लोगों का हिसाब ले लेगी।

वही तेजस्वी यादव के द्वारा की जदयू 2024 में खत्म हो जाएगी के बयान पर भी संजय झा बोलते नजर आए।उन्होंने कहा कि जनता मालिक होती है उनको तो जीवनदान नीतीश कुमार ने 2010 में दे दिया उनको याद होना चाहिए नीतीश कुमार ने निश्चित तौर पर यहां की पूरी सभ्यता को चेंज किया है लोगों की जिंदगी में बदलाव लाया है यह तो जनता तय करेगी। संजय झा ने कहा कि हम लोग तीसरे फेज में थे और 2019 से ज्यादा बहुमत से तीसरे फेज में चुनाव जीतेंगे ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही तेज प्रताप के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि इस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ही जवान शहीद हो रहे हैं इसपर भी संजय झा ने जवाब दिया और कहा कि पहले यह घटना नहीं होती थी कश्मीर में हालात वैसे हैं लेकिन अब हालत में बहुत सुधार हुआ है। हम नौजवानों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं मंत्री संजय झा ने कहा कि यह लोग सिर्फ अपने परिवार के लिए लड़ाई लड़ रहे है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article