हाजत के भीतर गायक ने नशे में गाया दर्द भरा गीत रातों-रात हुआ फेमस।

Patna Desk

 

जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव निवासी कन्हैया राज का हाजत के भीतर शराब के नशे में गाया हुआ गाना इन्हें रातोंरात सुर्खियों में ला दिया। यही कहा जाता है कि मनुष्य का भाग्य कब और किस समय बदल जाएगा उसे कोई नहीं बता सकता। ठीक वही स्थिति कन्हैया राज के साथ हुई। वैसे कन्हैया राज काफी पहले से गाना गाते चले आ रहे हैं। लेकिन शराब के नशे में हाजत कालकोठरी के अंदर उन्होंने जो दर्द भरा गीत गाया वह गाना उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया पर मशहूर बना दिया। आगे की कहानी आपको बताते चलें कि कन्हैया बक्सर अपना गाना रिकॉर्ड कराने के लिए जा रहे थे इसी बीच पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान के शिकार बन गए और नशे में बक्सर हाजत में पहुंच गए।

इसके बाद उन्होंने हाजत के अंदर से जो दर्द भरा गीत गाया उसे किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गाना के वायरल होते ही कन्हैया राज सोशल मीडिया पर रातों-रात हीरो बन गए और उनकी सुरीली आवाज को सुनकर कई जगह से गाना गाने के लिए ऑफर मिलने लगा। वैसे कन्हैया राज दसवीं कक्षा की पढ़ाई करके सन 2018 से ही गाना गा रहे हैं लेकिन हाजत के अंदर जो उन्होंने गाना गाया वह सुरीली आवाज उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया।

Share This Article