News PR Live
आवाज जनता की

हाजीपुर: डॉक्टर के घर डकैती मामल में कार्रवाई, पुलिस ने लूटे हुए सामान को किया बरामद

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। हाजीपुर मंडल कारा में तैनात डॉक्टर के घर में डकैती मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने लूट की घटना को कुछ ही दिनों में सुलझाया और लूटे गए सामान को आर एन कॉलेज के निकट एक निजी अस्पताल देव हॉस्पिटल से बरामद किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो डॉक्टर के द्वारा बताए गए सामान में से उनकी अलमारी भी वहां से बरामद हुई। जब अलमारी को पुलिस ने खोला तो डॉक्टर के नाम की कागजात काट चार्ट मौजूद थे। चीजों की बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार कोशिश कर रही है।  अभी तक सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी है और पुलिस डॉक्टर के सर्टिफिकेट नहीं खोज पाई।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि लुटेरे घर का ताला काटकर चारा सामान लेकर फरार हो गए थे। वहीं घटना की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। साथ ही पास की चश्मदीद गार्ड ने भी लूटेरों की पहचान की थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। डॉक्टर ने बताया था कि कुछ कागजात, डॉक्टर की डिग्री सर्टिफिकेट और घर के सारे सामान लूटेरे लेकर चले गए थे।

 

रिपोर्टर प्रिंस कुमार

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.