News PR Live
आवाज जनता की

हाथ में ताजमहल लेकर लड़के ने किया लड़की से प्यार का इजहार, प्रेमी पर जमकर बरसे लात-घूसे

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के गोपालगंज से है। जहां एक प्रेमी ने बीच सड़क पर हाथों में ताजमहल रखकर लड़की से अपने प्यार का इजहार किया। इजहार करते ही युवक के ऊपर लात-घूसे की बारिश हो गई। कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया। ये मामला गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बताया जा रहा कि गांव की एक नाबालिग छात्रा बुधवार की दोपहर स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में सुनसान इलाका देख प्रेमी ने छात्रा के हाथ में शीशे का बना ताजमहल रख दिया और अपने प्यार का इजहार करने लगा। छात्रा ने बताया कि उसके विरोध करने पर युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किसी तरह से युवक के पास से शोर मचाते हुए दौड़ कर भागी। छात्रा की आवाज सुनते ही बाजार में मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और चारों तरफ से घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

बीच रास्ते में अचानक हुए इस व्यवहार से छात्रा डर गयी। उसके विरोध किए जाने के बाद प्रेमी ने छेड़खानी शुरू कर दी। तंग आकर छात्रा जोर-जोर से शोर मचाने लगी। लड़की की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गये और मनचले प्रेमी को पकड़ लिया जिसके बाद लोगों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया और थाना ले गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.