News PR Live
आवाज जनता की

हार्ट अटैक से जेपी आंदोलन के सिपाही और भाजपा के कद्दावर नेता घनश्याम लाल श्रीवास्तव की मौत

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

 

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत मथुरा गांव के रहने वाले और जेपी आंदोलन के सिपाही के अलावे भाजपा के कद्दावर नेताओं में शामिल घनश्याम लाल श्रीवास्तव का हार्ट अटैक से मौत हो गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

हार्टअटैक से भाजपा नेता घनश्याम लाल श्रीवास्तव की मौत की खबर जैसे ही भाजपा के लोगों को मिली वैसे ही कैमूर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ता सहित अन्य लोग घनश्याम लाल श्रीवास्तव के अंतिम दर्शन के लिए दुर्गावती बाजार पहुंच गए।

इससे पहले दुर्गावती बाजार में घनश्याम लाल श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर लाया गया था। जहां पूर्व विधायक जिले का कई दिग्गज नेता घनश्याम लाल का अंतिम दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि दिया और उनके आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के द्वारा घनश्याम लाल श्रीवास्तव के शव को दुर्गावती बाजार लाया गया था।

जहां पर लोगों ने उनका अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि देने के दौरान मौके पर रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, जिप के पूर्व चेयरमैन विशंभर नाथ सिंह उर्फ वकील सिंह, दुर्गावती जिला परिषद सदस्य दीपक यादव, भाजपा नेता दारा सिंह, वीरेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, डा रामराज भारती, छांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गजानंद यादव, मसौढा पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह, भाजपा के महामंत्री विपिन केवट, देव मुरत पांडेय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.