हिमाचल के कुल्लू में सीएम योगी ने कसा तंज, कहा औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में आ गई…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- देशभर में छठे चरण का चुनाव हो चुका है और अब 1 तारीख को सातवें चरण में मतदान होना है। बता दे कि इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पिछले तीन महीने से मैदान में डटे हुए हैं। अब कुल्लू पहुंचने पर राहत मिली है। मेरा जन्म पहाड़ों में हुआ है। चलते चलते हम कहीं और निकल जाते हैं।

मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत की तारीफ करते हुए योगी ने कहा, ‘हिमाचल की इस लड़की में महारानी लक्ष्मीबाई का शौर्य है। मुम्बई में इनकी आवाज गूंजी है। पूरे हिंदुस्तान में एक बार फिर मोदी का स्वर गूंज रहा है। कांग्रेस के चारों खाने चित हैं। जो राम को लाये, हम उनको लाएंगे। दिल्ली में राम भक्त ही राज करेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article