News PR Live
आवाज जनता की

होटल में व्यक्ति की मौत से हड़कंप, रिसेप्शन पर परिजन शव रखकर करने लगे हंगामा, खाने खाने के बाद तबीयत बिगड़ी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बोधगया के एक होटल में एक चाइनीज सेफ सरजू रविदास की संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गई है। मौत कैसे हुई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं मृतक गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ढीवर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सरजू रविदास के रूप मे हुई है।

मृतक सरजू रविदास अपने पुरे परिवार के साथ फिलहाल बोधगया के रूट इन चुट रोड नरसहीह स्थान के समीप घर बनाकर रह रहे थे। मृतक सरजू रविदास सुजाता होटल में चाइनीज सेफ के रूप में लगभग 12 वर्षो से काम कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौक़े पर पहुंच कर शव को हॉटेल जे रिसेप्शन मे रख कर हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी बोधगया पुलिस को दी गई। मौक़े पर बोधगया थाना अध्यक्ष रुपेश सिन्हा दल बल के साथ हॉटेल पहुंच कर मृतक के परिजन को शांत करवाए।

- Sponsored -

- Sponsored -

होटल के मनिजर अश्वनी कुमार ने बतया की खाना खाने के दौरान अचानक से उन्हें तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद हमलोगों ने आनन फानन मे होटल के कर्मी के द्वारा बोधगया के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गये लेकिन उसे बेहतर इलाज के लिये गया मगध मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहाँ डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उसके मौत से सभी होटल कर्मी काफ़ी दुखी हूँ। वह काफ़ी शांत और अच्छे स्वभाव के थे! वह हमारे हॉटेल मे 12 वर्षों से काम कर रहे थे। वहीं मृतक के बेटी सुप्रिया कुमारी का कहना है कि होटल मालिक की लापरवाही से मेरे पापा की मौत हुई है। आखिर वो क्या खा रहे थे। जिससे खाने के बाद उनकी तबियत बिगड़ी और तुरंत मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजा को लेकर देर तक अड़े रहे।

गया से मनोज की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.