होली खेलने के बाद दो बच्चों के साथ अनहोनी, नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नवादा के रोह थाना शेखपुरा गांव में दो बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि होली खेलने के बाद दोनों बालक नदी में नहाने गए थे। जिस दौरान वह डूब गए और उनकी मौत हो गई। इसकी खबर जैसे गाँव के लोगो को मिला कि गांव सन्नाटा पसर गया। परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक शेखपुरा गांव निवासी किशोरी यादव का आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और सुरेंद्र यादव का पुत्र सुमित कुमार की मौत तालाब में डूबने से हो गई। दोनों बच्चे होली खेल रहे थे। खेलते खलते गांव के बगल तालाब में नहाने गए। इसी बीच नहाने के दौरान डूबने से दोनो की मौत हो गई। जहां पूरे गांव में होली मन रही थी तभी घटना की सूचना मिलते ही मातम में बदल गया। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही मृत दोनों बालक की परिवार वालों ने दाह संस्कार कर दिया था। बताया जा रहा कि घटना की सूचना पुलिस देर से दी गई थी।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Share This Article