मुख्यमंत्री नीतीश के सामने पंडाल में धमाका, सिरफरे ने फेंक दिया CM की ओर पटाखा, एक गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नांलदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनसंवाद यात्रा चल रहा। जिसके तहत वह आज सिलाव के नानंद गांव पहुंचे। जहां से फिर उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आ रही। बताया जा रहा कि जिस पंडाल में प्रोग्राम था। वहां एक सिरफिरे व्यक्ति ने धमाका कर दिया। बताया जा रहा कि वह पटाखा था।

लड़का इस्लामपुर का है। जिसने सीएम पर हमला करने की कोशिश की। लड़के ने पटाखा जलाकर मुख्यमंत्री की ओर फेंक दिया। पटाखा जहां फेंका वहां का कालीन भी जल गया। हालांकि किसी के हताहत होने रकी खबर नहीं है। वहीं इस घटना के बाद चारों ओर भगदड़ मच गया। जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जदयू नेता अली मुखिया व उमेश प्रसाद की अगुआई में किया सीएम का स्वागत किया गया था।

नीतीश कुमार इन दिनों जनसंवाद यात्रा को लेकर नालंदा दौरे पर हैं। मंगलवार को नीतीश कुमार पावापुरी के वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान में शिरकत करने के बाद नानंद गांव पहुंचे जहां उनका ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सैनीक स्कूल होते हुए सिलाव प्रखंड के गांधी हाई स्कूल में पूर्व से निर्धारित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में शिरकत करने के थोड़ी देर बाद ही सिलाव के गांधी हाईस्कूल में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान यह तो सरफिरे ने छोटा पटाखा वाला बम फोड़ दिया।

एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस कस्टडी में उससे पूछताछ हो रही है। अभी कुछ दिन पहले ही गद्दार पुर में भी एक कार्यक्रम के दौरान सीएम सुरक्षा में भारी चूक हुई थी पटाखा बम होने की सूचना है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं। मंच के पीछे खेत में बम फोड़ने की प्राथमिक सूचना है।

बता दें कि इससे पहले भी सीएम के सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आई थी। एक बार फिर इतने गार्ड्स होने के बावजूद भी एक व्यक्ति ने उनकी ओर पटाखा जलाकर फेंकने की हिम्मत कर दी। इससे पहले बख्तियरपुर में सीएम को पीछे से किसी ने जोर का धक्का मारा था। जिसके बाद आज फिर उनके आसपास पटाखा बम फेंका गया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article